ब्रायलर मुर्गी पालन का तरीका How to Start Broiler Farming Guide Hindi? Training book

 ब्रायलर मुर्गी पालन का तरीका How to Start Broiler Farming Guide Hindi?

ब्रायलर मुर्गी पालन का तरीका How to Start Broiler Farming Guide Hindi?

 इस लेख मे हमने ब्रायलर मुर्गी पालन की पूरी जानकारी (Broiler Farming Guide Hindi) हिन्दी मे लिखा है। इसमे हमने ब्रॉइलर मुर्गी पालन का तरीका, शेड का निर्माण, चूजों के देखभाल, टीका करण, ब्रूडिंग की पूरी जानकारी।

विस्तृत ज्ञान के लिए पूरी किताब पढ़ें व्हाट्सएप करें

Whatsapp - 9508763066

एक सफल कुक्कुट पालक बनने के लिए तथा पूर्ण प्रशिक्षण के लिए हमारी पोल्ट्री गाइड बुक पढ़ें


आज भारत में ब्रायलर फार्मिंग एक सुविकसित व्यवसाय के रूप में उभर चूका है। ब्रायलर मुर्गी पालन कम समय में अधिक से अधिक पैसे कमाने का व्यवसाय है। इसे छोटे किसान भी छोटे गाँव में कर सकते हैं बस उन्हें सही गाइड की आवश्यकता है। Broiler farming Guide Hindi में समझने से पहले जरूरी है जानना – ब्रायलर मुर्गी क्या है ? 

ब्रायलर मुर्गी क्या है? What is Broiler Chicken Hindi?

ब्रायलर मुर्गी का पालन मांस के लिए किया जाता है। Broiler प्रजाति के मुर्गा या मुर्गी अंडे से निकलने के बाद 40 ग्राम के होते हैं जो सही प्रकार से दाना खिलाने के बाद 6 हफ्ते में लगभग 1.5 किलो से 2 किलो के हो जाते हैं।

आईए जानते हैं – ब्रायलर मुर्गी पालन का तरीका क्या है? How to Start Broiler Farming Guide Hindi?

ब्रॉइलर फार्म के लिए शेड कैसे बनाएं? How to make shed for broiler farm?

फार्म के लिए जगह का चयन Selection of place for making shed

  • जगह समतल हो और कुछ ऊंचाई पर हो, जिससे की बारिश का पानी फार्म में जमा ना हो सके।
  • मुख्य सड़क से ज्यादा दूर ना हो जिससे लोगों का और गाड़ी का आना जाना सही रूप से हो सके।
  • बिजली और पानी की सुविधा सही रूप से उपलब्ध हो।
  • चूज़े, ब्रायलर दाना, दवाईयाँ, वैक्सीन आदि आसानी से उपलब्ध हो।
  • ब्रायलर मुर्गी बेचने के लिए बाज़ार भी हो।
  • फार्म के लिए शेड का निर्माण Making of shed for broiler farm

    • शेड हमेशा पूर्व-पश्चिम दिशा में होना चाहिए और शेड के जाली वाला साइड उत्तर-दक्षिण में होना चाहिए जिससे की हवा सही रूप से शेड के अन्दर से बह सके और धुप अन्दर ज्यादा ना लगे।
    • शेड की चौड़ाई 30-35 फुट और लम्बाई ज़रुरत के अनुसार आप रख सकते हैं।
    • शेड का फर्श पक्का होना चाहिए।
    • शेड के दोनों ओर जाली वाले साइड में  दीवार फर्श से मात्र 6 इंच ऊँची होनी चाहिए।
    • शेड की छत को सीमेंट के एसबेस्टस या चादर से बनाना चाहिए और बिच-बिच में वेंटिलेशन के लिए जगह भी होना चाहिए। चादर को दोनों साइड 3 फीट कट लम्बा रखें जिससे की बारिश के बौछार से शेड ना भिज जाये।
    • शेड की साइड की ऊँचाई फर्श से 8-10 फूट होना चाहिए व बीचो-बीच की ऊँचाई फर्श से 14-15 फूट होना चाहिए।
    • शेड के अन्दर बिजली के बल्ब, मुर्गी दाना व पानी के बर्तन, पानी की टंकी की उचित व्यवस्था होना चाहिए।
    • एक शेड को दुसरे शेड से थोडा दूर- दूर बनायें। आप चाहें तो एक ही लम्बे शेड को बराबर भाग में दीवार बना कर भी बाँट सकते हैं।

विस्तृत ज्ञान के लिए पूरी किताब पढ़ें व्हाट्सएप करें

Whatsapp - 9508763066




Comments